झाड़ोल में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी टोपीदार बंदूक बरामद कर जब्त की गई है।
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिलने पर उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बसुलाल पुत्र खातू, निवासी दमाणा तालाब, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर के यहाँ तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी टोपीदार बंदूक बरामद हुई।
आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं मिलने पर हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।








