कुओं से पानी की मोटर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 कुओं से पानी की मोटर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में किसानों के कुओं से पानी की मोटर, केबल और ट्रांसफॉर्मर के तार चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पानी की मोटर, केबल और ट्रांसफॉर्मर के तार बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा कुराबड़ थाना सर्कल के जगत चौकी क्षेत्र तथा जावर माइंस थाना सर्कल के भुतिया और बगरूवा के आसपास किसानों के कुओं से मोटर और अन्य उपकरण चोरी किए जाते थे। सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद सिंह , भैरू सिंह , कल्याण सिंह , चेतन उर्फ लल्लन सिंह तथा दिनेश शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातें करना स्वीकार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य वारदातें खुलने की संभावना जताई गई है।

Related post