रेडिएंट अकेडमी की स्टार परीक्षा का अंतिम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न, 1475 विद्यार्थियों ने भाग लिया


रेडिएंट अकेडमी द्वारा आयोजित स्टार परीक्षा का अंतिम चरण 04 जनवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के कुल 1475 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 5वीं से 10वीं तक के टाॅप-20 विद्यार्थियों को एक विशेष सम्मान समारोह में प्रिंटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, रैकेट, बैग, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान के निदेशक कमल पटसारिया, जम्बू जैन, नितिन सोहाने एवं शुभम गालव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ रूपये तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
स्टार परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।









