रेडिएंट एकेडमी के अभियान “स्पर्श” के तहत 400 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण


द रेडिएंट एकेडमी, उदयपुर के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम “स्पर्श – ऊनी कपड़े वितरण अभियान” के अंतर्गत आज जावर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कुल 400 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
यह अभियान उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित किया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुँचाई जा रही है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में आवश्यक ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराना है, जिससे वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
कार्यक्रम में द रेडिएंट एकेडमी, उदयपुर की ओर से शुभम गालव एवं जीतू डोडेजा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संस्था प्रति वर्ष “स्पर्श” अभियान के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को ऊनी कपड़े वितरित करती है और यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने द रेडिएंट एकेडमी तथा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं तथा बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होते हैं।









