रेडिएंट एकेडमी से आरएमओ में दो विद्यार्थियों का चयन


होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित आरएमओ परीक्षा में रेडिएंट एकेडमी के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में तनिष्क जैन (कक्षा 11) तथा स्नेहा बंसल (कक्षा 10) शामिल हैं। यह उदयपुर के इतिहास में पहली बार है कि एक ही संस्था से दो विद्यार्थियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है।
गौरतलब है कि गणित ओलंपियाड की पहले चरण की परीक्षा आईओक्यूएम, दूसरे चरण की परीक्षा आरएमओ होती है, तथा अब दोनों विद्यार्थी तीसरे चरण आईएनएमओ में सहभागिता करेंगे।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर रेडिएंट एकेडमी के निदेशक श्री कमल पटसरिया, श्री जम्बू जैन, श्री नितिन सोहाने एवं श्री शुभम गालव ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही गणित विशेषज्ञ श्री युगांशु जैन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त एमडीएस विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









