द रेडिएंट एकेडमी के छात्र गिहान जैन का NDA में चयन


द रेडिएंट एकेडमी के होनहार विद्यार्थी गिहान जैन का NDA-155 कोर्स में भारतीय सेना (Indian Army) शाखा के लिए चयन हुआ है। यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। चयन के उपरांत गिहान जैन तीन वर्ष की प्रशिक्षण अवधि NDA, खड़कवासला (पुणे) में तथा एक वर्ष का प्रशिक्षण IMA, देहरादून में पूर्ण करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में सेवाएं देंगे।
उल्लेखनीय है कि गिहान जैन का चयन IISER तिरुवनंतपुरम में भी हुआ था, किंतु उन्होंने राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय सेना को चुनने का निर्णय लिया।
गिहान जैन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर द रेडिएंट एकेडमी के निदेशक श्री कमल पटसरिया, श्री जम्बू जैन, श्री नितिन सोहाने एवं श्री शुभम गालव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं MDS स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
द रेडिएंट एकेडमी परिवार गिहान जैन को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बधाई देता है और उनके सफल सैन्य जीवन की मंगलकामना करता है।









