रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि


उदयपुर स्थित रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कैम्ब्रिज आउटस्टैंडिंग लर्नर अवॉर्ड्स 2024–25 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
हिमा चोरड़िया ने कैम्ब्रिज इंटरनेशनल AS लेवल (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में ऑल इंडिया टॉप का सम्मान हासिल किया, वहीं अभय पब्बा को कैम्ब्रिज IGCSE (मरीन साइंस) में हाई अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सीखने के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता रॉकवुड्स की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने हिमा और अभय को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।









