इंस्पायर माणक अवार्ड के लिए रॉकवुड्स के अर्नव गोयल का चयन


रॉकवुड्स हाई स्कूल के कक्षा 10 के छात्र अर्नव गोयल का चयन जिला स्तर पर प्रतिष्ठित इंस्पायर माणक अवार्ड के लिए हुआ है। अर्नव ने बायोचार आधारित पोर्टेबल वायु शोधक (एयर प्यूरीफायर सिस्टम) विकसित किया है, जो प्रदूषण जनित श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा और सीओपीडी के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। यह उपकरण एलर्जी से राहत देने के साथ घर के अंदर स्वच्छ और स्वस्थ हवा उपलब्ध कराने में भी मददगार है।
अर्नव के इस नवाचार को पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया है। इस उपलब्धि के तहत भारत सरकार की ओर से उनके प्रोजेक्ट के विकास के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने अर्नव गोयल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।









