रॉकवुड्स इंटरनेशनल विद्यालय में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

 रॉकवुड्स इंटरनेशनल विद्यालय में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक उन्मुखीकरण(पेरेंट्स ओरियंटेशन) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय के मूल्यों ,कार्य प्रणाली और पाठ्यक्रम से अवगत करवाना था।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

संस्था संरक्षिका श्रीमती अलका शर्मा और संस्था निदेशक डॉ दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय की कार्यप्रणाली और मूल्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विद्यालय की संस्कृति, करियर अवसरों, शैक्षणिक प्रणाली, खेल उपलब्धियों और सामुदायिक सेवा पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।

विषय विशेषज्ञों के द्वारा अभिभावकों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, ग्लोबल पर्सपेक्टिव और फ्रेंच विषयों की शैक्षणिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और सफल रहा, जिससे अभिभावकों को विद्यालय की कार्यशैली को समझने का अवसर मिला।

Related post