रेडिएंट के विद्यार्थियों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 रेडिएंट के विद्यार्थियों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रेडिएंट अकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में घोषित आईएपीटी केमिस्ट्री ओलंपियाड के परिणामों मेें रेडिएंट अकेडमी के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में हर्षित छिप्पर एवं कुशाग्र डागलिया (कक्षा 12वीं जईई बैच) तथा हर्षिल गुप्ता (कक्षा 12वीं नीट बैच) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ये तीनों विद्यार्थी उदयपुर से चयनित होने वाले एकमात्र छात्र हैं।

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक कमल पटसारिया, जम्बू जैन, नितिन सोहाने एवं शुभम गालव ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशकों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।

Related post