50 मीटर राइफल शूटिंग में आदित्यराज सिंह चौहान ने किया नैशनल क्वालीफाई


मेवाड़ राईफल शूटिंग क्लब, गुंजोल,नाथद्वारा राजसमन्द के राष्ट्रीय राईफल शूटर आदित्यराज सिंह चौहान(बनेड़ीया)ने मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल राईफल शूटिंग चैंपियनशिप के 50 मीटर प्वाइंट 22 राईफल के प्रोन पोजीशन की सीनियर पुरुष केटेगरी में अपने प्रथम प्रयास में ही नेशनल क्वालीफाई कर लिया है।
आदित्य के पिताश्री डॉ पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल से कॉल कर के आदित्य के कोच डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने फोन पर आदित्य के क्वालीफाई होने की जानकारी ओर बधाई दी। पिता ने बताया कि आदित्य पिछले 1 वर्ष से ही मेवाड़ राईफल शूटिंग क्लब गुंजोल,नाथद्वारा में डॉ जितेंद्र सिंह चुंडावत के सानिध्य में नियमित रूप से अभ्यास कर रहा है।
राजस्थान के टिम मैनेजर और नेशनल शूटिंग कोच डॉ जितेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि आदित्य बहुत ही सुलझे हुए निशानेबाज है। आदित्य पिछले 6 वर्षों से 10 मीटर राइफल शूटिंग के अच्छे खिलाड़ी और राष्ट्रीय पदक विजेता है। पिछले वर्ष से ही उन्होंने 50 मीटर खेलना शुरू किया है। ओर अपने प्रथम प्रयास में ही 600 में से 594.9 का स्कोर अर्जित कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करके नेशनल क्वालीफाई कर लिया आदित्यराज की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होगी। कोच ने बताया कि खिलाड़ियों के नेशनल क्वालीफाई होने से फायरआर्म के नैशनल लेवल के लाइसेंस बनने में आसानी हो जाती है। जिससे वो अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर। देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सके।
मेवाड़ राईफल शूटिंग क्लब समूह की ओर से आपको आशीर्वाद ओर साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते है।









