सेंट पॉल्स स्कूल में हुआ 1999 बेच के छात्रों का रीयूनियन

 सेंट पॉल्स स्कूल में हुआ 1999 बेच के छात्रों का रीयूनियन

उदयपुर के सेंट पॉल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल भूपालपुरा के 1999 बैच का भव्य पुनर्मिलन समारोह सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को स्कूल परिसर में भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

इस खास अवसर पर 65 से अधिक पूर्व छात्र भारत के कई शहरो के साथ अमेरिका, सिंगापुर और यूएई आदि देशों से भी कार्यक्रम में शामिल होने उदयपुर आये और स्कूल की पुरानी यादों को फिर से जीवंत किया।

पूर्व छात्र एवं आईआईटी रोपर के असिस्टेंट प्रोफेसर असद साहिर ने बताया कि कई मित्र वर्षों से संपर्क में थे, जबकि कुछ साथी पूरे 25 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले, जिससे यह रीयूनियन और भी खास बन गया।

पूर्व छात्र दीपक शर्मा ने बताया कि रीयूनियन में सभी पूर्व छात्र सुबह सेंट पॉल्स स्कूल परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और अपनी पुरानी कक्षाओं, गलियारों व परिसर का भ्रमण किया।

90 के दशक की थीम पर आधारित खेलों और गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया और सभी को छात्र जीवन के सुनहरे दिनों में वापस ले गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल फादर ए. जॉन बोस्को ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया एवं कहा कि यह यह पुनर्मिलन समारोह सेंट पॉल्स स्कूल के स्थायी प्रभाव का सशक्त उदाहरण बना, और इस बात को भी साबित किया कि समय चाहे कितना भी बीत जाए, विद्यालय की भावना, मित्रता और आपसी भाईचारा हमेशा अमर रहता है।

पूर्व छात्र सौरभ तलेसरा ने बताया कि 21 दिसंबर को सभी पूर्व छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक स्नेहपूर्ण डिनर मीट का आयोजन किया गया।

रीयूनियन में स्कूल के सीनियर टीचर अजय गुप्ता, एस एल जैन, सवी मालू आदि शामिल रहे और सभी पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Related post