सेंट पॉल्स स्कूल के 70 सालों के पुराने छात्र मिलेंगे


सेंट पॉल्स स्कूल उदयपुर में यादें फिर गूंजने वाली हैं। सेंट पॉल्स उदयपुर एलुमनाई एसोसिएशन (SPUAA) की ओर से पूर्व छात्रों के लिए ‘Back to School 2026 – Season 2’ का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सेंट पॉल्स स्कूल कैंपस, उदयपुर में किया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन शनिवार को उदयपुर में अजय कुशवाहा, डॉ आनंद गुप्ता, मनीष गोदावत, नितिन माथुर और सौरभ सिरोया ने किया ।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को अपने स्कूल के दिनों से दोबारा जोड़ना, पुराने दोस्तों से मुलाकात कराना और सेंट पॉल्स की परंपरा व भावना का जश्न मनाना है। कार्यक्रम में स्कूल लाइफ से जुड़ी यादें, दोस्ती और साथ बिताए पलों को फिर से जीने का अवसर मिलेगा।
SPUAA के उपाध्यक्ष नितिन माथुर ने बताया कि वर्ष 2024 में आयोजित Back to School – Season 1 को पूर्व छात्रों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। उसी उत्साह और सफलता को देखते हुए अब इसका दूसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से सेंट पॉल्स के पूर्व छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। गतिविधियों व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी SPUAA की आधिकारिक वेबसाइट www.spuaa.com पर उपलब्ध हैं।
सचिव सौरभ सिरोया के अनुसार पूर्व छात्रों के लिए यह आयोजन अपने स्कूल, शिक्षकों और दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पलों को फिर से जीने के साथ साथ अतीत को भविष्य से जोड़ने का एक सशक्त मंच भी होगा।
कोषाध्यक्ष मनीष गोदावत ने बताया कि इसका उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करना तथा वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन व मेंटरशिप प्रदान करना है, जिससे विश्वभर में फैले एलुमनाई आपस में जुड़कर सेंट पॉल्स की वैश्विक पहचान को और सशक्त बना सकें।







