नन्ही उम्र, बड़ी उपलब्धि: आर्या जैन पंचोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान


उदयपुर, राजस्थान की आर्या जैन पंचोली ने मात्र 1 वर्ष 9 माह की आयु में अपनी असाधारण प्रतिभा से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 6 फरवरी 2024 को जन्मी आर्या को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘IBR Achiever’ की उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसकी पुष्टि 29 नवंबर 2025 को हुई।
आर्या ने इस कम उम्र में जानवरों, रंगों, फलों, सब्जियों, शरीर के अंगों की पहचान, हिंदी-अंग्रेजी नर्सरी राइम्स, सप्ताह के दिन, विभिन्न देशों की राजधानियाँ, जानवरों की आवाज़ें और 1 से 10 तक गिनती कर अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति का परिचय दिया।
इस उपलब्धि का श्रेय उनकी माता अमृता पंचोली एवं पिता अर्चित जैन को जाता है। आर्या की यह सफलता पूरे उदयपुर के लिए गर्व का विषय है।




