रॉकवुड्स हाई स्कूल में कक्षा XII के विद्यार्थियों हेतु ब्लेसिंग सेरेमनी आयोजित

 रॉकवुड्स हाई स्कूल में कक्षा XII के विद्यार्थियों हेतु ब्लेसिंग सेरेमनी आयोजित

रॉकवुड्स हाई स्कूल, उदयपुर में सत्र 2025–26 के कक्षा XII के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह “ब्लेसिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान कक्षा XII के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए तथा एक भावनात्मक स्मृति वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। ब्लेसिंग सेरेमनी गरिमामय, प्रेरणादायक एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related post