अवैध मादक पदार्थ खरीदने के आरोप में 2 गिरफ्तार

 अवैध मादक पदार्थ खरीदने के आरोप में 2 गिरफ्तार

पुलिस थाना घण्टाघर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदने के आरोप में 2 लोगो को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, थाना अम्बामाता ने 6 अक्टूबर को दो लोगो को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, इसी प्रकरण में वांछित 2 और अभियुक्तों मयंक और मोहित को थाना घंटाघर की टीम ने गिरफ्तार किया.

कर्मवीर सिंह थानाधिकारी, घंटाघर ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभय सिंह और निर्भय सिंह द्वारा एक व्यक्ति मुस्तिकिम निवासी कोटडा से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीद कर उदयपुर में ग्राहकों को सप्लाई किया जाता था। जिनमें दो खरीददार मोहित निवासी राव जी का हाटा और मंयक चौधरी निवासी जोगीवाडा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post