महिला समूह ऋण योजना में राशि गबन का मामला – एक आरोपी हिरासत में

 महिला समूह ऋण योजना में राशि गबन का मामला – एक आरोपी हिरासत में

झाड़ोल क्षेत्र में इंडसइंड बैंक से संबद्ध भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड के माध्यम से संचालित महिला समूह ऋण योजना में राशि गबन का मामला सामने आया है।

शिकायत के अनुसार संस्था के कर्मचारी धर्मेन्द्र, सोहनलाल और महेन्द्र चौधरी द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिला समूह सदस्यों को ऋण स्वीकृति दिलाने और किश्त संग्रहण के नाम पर उनसे नकद राशि वसूली गई, लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं कराई गई।

जांच में पाया गया कि धर्मेन्द्र ने 23 समूह सदस्यों से, सोहनलाल ने 20 सदस्यों से और महेन्द्र चौधरी ने 12 सदस्यों से राशि वसूली। इस प्रकार कुल ₹7,56,618 की रकम संस्था को जमा न कर व्यक्तिगत रूप से रख ली गई। राशि लौटाने के लिए कहने पर कथित रूप से इनकार किया गया।

मामले में धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोहनलाल और महेन्द्र चौधरी की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

Related post