राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रतियोगिता में उदयपुर ने लहराया परचम 

 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रतियोगिता में उदयपुर ने लहराया परचम 

उदयपुर. नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उदयपुर के कथक आश्रम से निमिशा एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया। विजेता टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। 

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा अमृत काल के पंचप्रण पर आधारित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 24 एवं 25 अगस्त को जयपुर में हुआ। समापन समारोह केंद्रीय मंत्री युवा मामले एवं खेल विभाग अनुराग ठाकुर, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक रामलाल शर्मा, राज्य निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन जयपुर महेंद्र सिसोदिया के आतिथ्य में हुआ। 

इसमें उदयपुर की टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गत मई-जून माह में हुई जिला स्तरीय सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 33 टीमों ने भाग लिया। कथक आश्रम उदयपुर की निर्देशिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि करीब दो महीने से बालिकाएं नृत्य का अभ्यास कर रही थी। टीम में केजल वर्मा, प्रियांशी जोशी, सेजल सुहलका, रद्रांशी पुजारी, कौमुदी मोले, वैदेही दशोरा व नंदिनी नागदा शामिल रही। 

Related post