अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त


जिले के सायरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार 9 फरवरी 2026 की शाम को भृंगेश्वर महादेव मंदिर, सेमड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के बैग में प्लास्टिक की थैली में भरा सूखा गांजा (पत्तियां, फूल व बीज सहित) बरामद हुआ। जब्त गांजा का वजन 2.018 किलोग्राम पाया गया।
मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों गोपाल कृष्ण और जमना शंकर को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।









