सूरजपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.19 ग्राम MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार

 सूरजपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.19 ग्राम MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 100 फीट रोड स्थित डम्पिंग यार्ड के सामने से आरोपी आशिफ खान उर्फ गोटी, निवासी धरियावद प्रतापगढ़ को पकड़ा। उसके कब्जे से 10.19 ग्राम अवैध MDMA (मेथाइलिन डाइऑक्सी मेथएम्फेटामिन) बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Related post