राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में सेंट एंथोनी की प्रशस्ति ने फहराया परचम

 राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में सेंट एंथोनी की प्रशस्ति ने फहराया परचम

उदयपुर. डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2023 का आयोजन जयपुर में 15 सितम्बर को किया गया। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों के आठवीं से दसवीं तक के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

संगोष्ठी में ‘श्री अन्न – एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार‘ विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए वैकल्पिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें मिलेट्स से संबंधित प्रश्न किए गए।

इसमें सेंट एंथोनी सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्रशस्ति अरोरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट का मार्ग दर्शन शिक्षक भीम बहादुर ने किया। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसुजा ने इस उपलब्धि पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related post