चोरी-नकबजनी गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग डिटेन, कुल 18 वारदातों का खुलासा

 चोरी-नकबजनी गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग डिटेन, कुल 18 वारदातों का खुलासा

उदयपुर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया है। आरोपियों ने उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 18 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

सवीना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सूने मकानों की रेकी कर ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से कार्रवाई करते हुए दिता उर्फ कालू, विजयनाथ, गोविन्दा, लोकेश उर्फ भोडा, महेन्द्र उर्फ थेपड़ी और अनिल कालबेलिया को गिरफ्तार किया हैं।

वही आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Related post