सवीना: दो अलग-अलग मामलों में शातिर अपराधी गिरफ्तार

 सवीना: दो अलग-अलग मामलों में शातिर अपराधी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के सविना थाना क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों का खुलासा किया है। इन मामलों में सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने और वाहन चोरी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में हार्डकोर बदमाश फरदीन उर्फ गांजा को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और दोबारा क्षेत्र में दहशत फैलाने लगा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट, अपहरण सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

वाहन चोरी का खुलासा, कार सहित आरोपी गिरफ्तार
इसी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कामिल रजा खान उर्फ मीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने न्यू आबादी क्षेत्र से एक मारुति 800 कार चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी बरामदगी कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Related post