रॉकवुड्स में मनाई मकर सक्रांति


चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मकर सक्रांति क्यों मनाई जाती है व कैसे मनाई जाती है इसके महत्व के बारे में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।
अगले चरण में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के 12 चरणों को मंत्रों के उच्चारण के साथ किया। विद्यालय प्राचार्या अंजला शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य जयसिंह ने विद्यार्थियों को मकर सक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन व दान पुण्य के महत्व को बताया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को इस पर्व पर तिल का प्रसाद वितरित किया गया।