रॉकवुड्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जर्मनी में किया सांस्कृतिक आदान-प्रदान

 रॉकवुड्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जर्मनी में किया सांस्कृतिक आदान-प्रदान

उदयपुर। रॉकवुड्स हाई स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के दल ने हाल ही में जर्मनी में आयोजित स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जर्मनी की संस्कृति, शिक्षा प्रणाली, इतिहास और जीवनशैली को करीब से जाना।

विद्यार्थियों ने जर्मन छात्रों के साथ रहकर एडवेंचर एक्टिविटीज़, ट्रैकिंग, म्यूज़ियम विज़िट, स्थानीय खान-पान, संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समय की पाबंदी, अनुशासन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता जैसी महत्वपूर्ण बातें सीखीं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन कुँवर कमलेन्द्र सिंह

Related post