रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

 रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

उदयपुर। रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने आई.जी.सी.एस.ई. (Class X) एवं ए-लेवल (Class XII) परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वसुधा नील मणि ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने परीक्षा में कुल 43 ए-स्टार एवं 96 ए ग्रेड प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ परिणाम दर्ज किए।
ए-लेवल में भावार्थ शाकद्वीपी ने टॉप स्थान प्राप्त किया, जबकि ए.एस. लेवल में अभय पब्बा अव्वल रहे। वहीं आई.जी.सी.एस.ई. में भव्यकृति नरुका, लेखांश जैन, इंसियाह पालीवाला एवं अद्विति हिंगर ने टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं उपप्राचार्या श्रीमती रेणु राठौड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related post