रॉकवुड्स स्कूल में ‘उड़ान–2025’ खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

 रॉकवुड्स स्कूल में ‘उड़ान–2025’ खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रॉकवुड्स स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘उड़ान–2025’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री निश्चय सिंह चौहान (कैनो स्प्रिंट कोच) तथा विशिष्ट अतिथि ड्रैगन बोट वर्ल्ड कप मेडलिस्ट श्रीमती तनिष्क पटवा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

ध्वज अनावरण, मार्च पास्ट, मशाल प्रज्वलन और प्रभावशाली मास ड्रिल प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। व्यक्तित्व-विकास आधारित गतिविधियों के साथ-साथ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और शॉटपुट में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विजेताओं को एडमिन निदेशक श्री अनिल शर्मा ने मेडल प्रदान किए, जबकि मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ हाउस का चयन किया गया।
समग्र प्रदर्शन में ग्रीन हाउस ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की, जिसे प्राचार्या श्रीमती अंजला शर्मा ने प्रदान किया।

Related post