यू.डी.एच.के उच्च अधिकारियों के नाम पर 12 लाख रूपये रिश्वत लेते प्रॉपर्टी दलाल रंगे हाथो गिरफ्तार   

 यू.डी.एच.के उच्च अधिकारियों के नाम पर 12 लाख रूपये रिश्वत लेते प्रॉपर्टी दलाल रंगे हाथो गिरफ्तार   

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई द्वारा आज उदयपुर में कार्यवाही करते हुए प्रॉपर्टी दलाल लोकेश जैन (प्राइवेट व्यक्ति ) को शहरी विकास एव आवास विभाग (यू.डी.एच.) के उच्च अधिकारियो के नाम पर परिवादी से 12 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधकब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि के 90ए के तहत भू-रूपान्तरण हेतु एन.ओ.सी. जारी करवाने की एवज में शहरी विकास एव आवास विभाग (यू.डी.एच.) के उच्च अधिकारियो अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं संयुक्त सचिव के नाम पर दलाल लोकेश जैन (पा्रईवटे व्यक्ति) द्वारा 12 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 

शिकायत मिलने पर एसीबी, जयपुर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिहं गोदारा के निर्देशन में एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया.

पुष्टि होने के बाद आज 8 मई को पुलिस निरीक्षक सुभाष मील द्वारा मय उप अधीक्षक पुलिस मांगीलाल एवं टीम के उदयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल लोकेश जैन निवासी आर.जी. अरिहन्त अपार्टमेन्ट, नियर फोर्टिस अस्पताल, शोभागपुरा, को परिवादी से 12 लाख रूपये (5 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 7 लाख रुपये डमी करेंसी ) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। पक्ररण में शहरी विकास एवं आवास विभाग (यू.डी.एच.) के उच्च अधिकारियों की संलिप्तता की गहन एवं विस्तृत जाँच की जा रही है। 

Related post