सीडलिंग ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स में सत्र 2023-24 का शुभारंभ

 सीडलिंग ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स में सत्र 2023-24 का शुभारंभ

शिक्षा जीवन की तैयारी नही शिक्षा ही जीवन हैं। शिक्षा देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में संतुलन के लिए उल्लेखनीय और उपचारी भूमिका निभाती है. इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सीडलींग ग्रुप आॅफ स्कूल्स, सापेटिया मंे नवीन सत्र 2023-24 का शुभारंम आज दिनांक 6 अप्रेल से हुआ।

seedling udaipur

नन्हे विद्यार्थी बडे़ ही उत्साहपूर्ण व प्रफुल्लित चेहरों के साथ विघालय में प्रविष्ट हुए जहाँ उनके कक्षाध्यापिकाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सरस्वती वन्दना के साथ नृत्य संगीत तथा विद्यालयी विषयों की महत्ता को परिलक्षित करती लघु-नाटिका का मंचन किया गया।

seedling udaipur

विद्यालय चेयरमेन हददीप बक्षी ने विद्यार्थियों के विद्यालय आगमन पर स्वागत व हर्ष व्यक्त किया व साथ ही आश्वस्त किया कि उच्च शिक्षा मुहैया कराने हेतु विद्यालय सदैव प्रयत्नशील रहेगा। सभा समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।

Related post