इनामी बदमाश नरेश हरिजन जोधपुर से और इसी गैंग का गुर्गा उदयपुर से गिरफ्तार

 इनामी बदमाश नरेश हरिजन जोधपुर से और इसी गैंग का गुर्गा उदयपुर से गिरफ्तार

उदयपुर का हार्डकोर क्रिमिनल और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश नरेश वाल्मीकि आखिरकार जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जोधपुर कमिश्नर ने इस बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए बताया कि नरेश हरिजन को उसके साथी अमन वाल्मीकि के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इन दोनों हार्डकोर अपराधियों के पास से हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है, जिससे यह साफ होता है कि वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

इधर, संगठित अपराध सिंडिकेट पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे उदयपुर पुलिस के विशेष अभियान के तहत सूरजपोल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नरेश हरिजन गैंग के ही सदस्य और 10 हजार रूपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर साहिल को धारधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त मामले में आर्म्स एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर अभियुक्त को केन्द्रीय कारागृह उदयपुर में जुडिशल कस्टडी में लिया गया।
अभियुक्त साहिल के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध वसुली, मारपीट व आयुध अधिनियम जैसे 10 प्रकरण दर्ज है।

Related post