बावलवाड़ा में युवक की हत्या का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार

 बावलवाड़ा में युवक की हत्या का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मणलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 23 वर्षीय पुत्र बसंती लाल 14 जनवरी 2026 को किसी काम से रेहटा गांव गया था। शाम करीब 5 बजे पैदल-पैदल अपने घर लौटते समय कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में उसे रोक लिया और धारदार हथियार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए खेरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डूंगरपुर अस्पताल रेफर किया गया। डूंगरपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने बसंती लाल को मृत घोषित कर दिया।

मामले में रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर 19 जनवरी 2026 को चार आरोपियों – निकुंज, लोकेश, प्रकाश, एवं महेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

Related post