हत्या का मुख्य आरोपी सद्दाम कांकरोली गिरफ्तार

जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधी और हत्या के आरोप में वांछित सद्दाम हुसैन कांकरोली को अम्बामाता थाना पुलिस ने आज कपासन दरगाह से गिरफ्तार किया है, सद्दाम के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है.
जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जून को मोहम्मद गिज़ाली नमक युवक जो अम्बामाता थाना क्षेत्र के सज्जन नगर में अपने ससुराल में रह रहा था को सद्दाम कांकरोली और उसके साथियों ने घर में घुस कर चाकुओ से हमला कर हत्या कर दी थी.
वारदात में लिप्त अन्य बदमाश आरिफ खान उर्फ़ सोनू उर्फ़ खाटा, ज़फर, फरीद, फैजान, राजा हैला आदि पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है जबकि मुख्य आरोपी सद्दाम कांकरोली फरार था.
मामले की संगीनता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रशील ठाकुर, वृताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम तपेन्द्र मीणा के निर्देश पर सुनील कुमार थानाधिकारी अम्बामाता मय टीम के साथ अनुसन्धान कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित मुख्य आरोपी सद्दाम कांकरोली को कपासन स्थित दरगाह से गिरफ्तार किया, सद्दाम के पास एक पिस्टल मय कारतूस भी बरामद हुआ.
पुलिस टीम: थानाधिकारी सुनील कुमार, नारायण सिंह स उ नि, कांस्टेबल श्रवण कुमार, चेतन, करतार सिंह, अलोक, कपिल, राजेंद्र सिंह.