खेरवाड़ा – चार माह से फरार दो शराब तस्कर गिरफ्तार


उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के एक मामले में चार माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब अवैध शराब परिवहन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान आरोपी, सोमेश्वर उर्फ सोमा और रोड सिंह, सरकारी वाहन को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद राजकार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।









