खेरवाड़ा: 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान खांडी ओबरी टोल से आगे एक संदिग्ध कार की जांच की गई। तलाशी के दौरान चालक के पास रखी एक थैली में अवैध मादक पदार्थ मिला, जो जांच में अफीम डोडा चूरा पाया गया।
मादक पदार्थ का वजन करने पर कुल 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी नंदलाल से इस मादक पदार्थ के संबंध में वैध अनुज्ञापत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तथा कार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।









