फर्जी भूमि विक्रय मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार – अब तक 12 आरोपी पकड़े गए


उदयपुर जिले के बड़गांव क्षेत्र में फर्जी भूमि स्वामित्व के आधार पर जमीन का विक्रय कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि खातेदार की भूमि पर फर्जी महिला बनकर दस्तावेज तैयार किए गए और अवैध रूप से विक्रय पत्र निष्पादित किया गया।
इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।









