उदयपुर में भ्रूण लिंग जांच के आरोप में महिला डॉक्टर और दलाल गिरफ्तार


शहर में भ्रूण लिंग जांच जैसे गंभीर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने गुरुवार को डिकॉय कार्रवाई करते हुए एक IVF सेंटर पर छापा मारकर सेंटर संचालिका डॉ नीना सक्सेना और एक महिला दलाल पूजा सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने और इसके बदले 35 हजार रुपये लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अमर आशीष हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में की गई। पीसीपीएनडीटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। इसके बाद टीम ने डिकॉय ग्राहक तैयार कर योजना के तहत सेंटर पर संपर्क कराया।
मामले में धरा डाइग्नोसटिक सेंटर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है








