प्रो. प्रसाद ने संभाला एफएमएस डायरेक्टर का पदभार


मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक प्रबंध अध्ययन संकाय के निदेशक के पद पर प्रो. हनुमान प्रसाद ने गुरुवार को पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। इस संबंध में सुविवि के रजिस्ट्रार ने आदेश जारी किया है।
पदभार ग्रहण अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ मुकेश बारबार, सूर्यप्रकाश सुहालका सहित कई कर्मचारी, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सभी प्रो प्रसाद से केक कटवाया तथा मालाओं से लाद दिया।
बता दें, प्रो. प्रसाद के पास वर्तमान में इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के निदेशक का पदभार भी है। जारी आदेशों में एफएमएस के निदेशक पद पर प्रो प्रसाद को एक साल एवं अग्रिम आदेशों तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









