सरकारी अफसरों की फर्जी मुहर बेचने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 सरकारी अफसरों की फर्जी मुहर बेचने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट इत्यादि पर लेडीज कपड़ो की आड़ में सरकारी अफसरों की फर्जी मुहरें बेचने वाले शातिर अपराधी की सवीना थाना पुलिस ने सीतापुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने 26 दिसंबर 2024 के संस्करण में “अमेज़न, फ्लिपकार्ट से कलेक्टर, एसपी जज , जिसकी चाहे मुहर मंगवा लो ” प्रकाशित की थी जिसका संज्ञान लेकर जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

तकरीबन एक साल चली तफ्तीश के बाद अभियुक्त शोभित पुत्र देश डीप निवासी सीतापुर, उ.प्र. को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त से फर्जी मुहरें और इन्हें बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण भी जब्त किये गये।

अभियुक्त फ़िलहाल पुलिस रिमांड में है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Related post