डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी द्वारा रचित लघुकथा संग्रह ‘हाल-ए-वक्त’ पुरस्कृत

 डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी द्वारा रचित लघुकथा संग्रह ‘हाल-ए-वक्त’ पुरस्कृत

उदयपुर/ 06.05.2023/ प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक द्वारा उदयपुर स्थित जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को उनकी लघुकथा की पुस्तक ‘हाल-ए-वक्त’ हेतु प्रज्ञा वैश्विक आजीवन लघुकथा साधना सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया है।

मंच द्वारा आयोजित प्रज्ञा वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में लघुकथा संग्रह ‘हाल-ए-वक्त’ ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें कुरुक्षेत्र में आयोजित वरिष्ठ लघुकथाकार स्व. मधुदीप जयंती उत्सव में अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, सरंक्षक प्रो. शामलाल कौशल व संयोजक डॉ. जय भगवान सिंगला द्वारा प्रदान किया गया। प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक साहित्य के क्षेत्र में विविध कार्यों का संचालन कर रहा है, जिसमें लघुकथा प्रमुख है। इस सम्मान में सम्मानपत्र, शॉल व 5100 रुपए प्रदान किये जाते हैं।

कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने डॉ. छतलानी को बधाई दी। विश्व भाषा अकादमी के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के सम्मान हिंदी को प्रमुख दर्जा दिलाने में एक बड़ा योगदान देते हैं। ज्ञातव्य हो कि डॉ. छतलानी विश्व भाषा अकादमी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Related post