फतहसागर में तैरता मिला वृद्धा का शव

update: आज्ञात वृद्धा की हुई शिनाख्त

मंगलवार सुबह रानीरोड के पास फतहसागर तालाब में मिला अज्ञात वृद्धा के शव की शिनाख्त हो गई है

मृतका भंवरी देवी पत्नी भंवर लाल सुथार निवासी भुवाणा उदयपुर लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित थी, एवं पिछली रात को बिना बताए अचानक घर से चली गई थी।

काफी तलाशने के बाद में परिजनों को नहीं मिली।

आज सुबह झील में वृद्धा भंवरी देवी का शव मिला जिसे नागरिक सुरक्षा की टीम ने बाहर निकाला, अम्बामाता पुलिस ने शव को मोर्चरी मव रखवा परिजनों की तलाश शुरू की।

इस दौरान महिला की पहचान हुई एवं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

प्रथम दृष्टया महिला बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थी।

………..

अम्बामाता थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित फतहसागर झील में एक वृद्ध महिला का शव मिला। पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रख शिनाख्त के प्रयास जारी है

जानकारी के अनुसार सुबह रानी रोड पर मॉर्निंग वॉक करने आये कुछ लोगो की नज़र शव पर पड़ी तुरन्त पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55-60 वर्ष है, उनके सफेद बाल है, बहुरंगी साड़ी पहनी है, गले मे धागे से बंधी चाबी लटकी हुई है।

Related post