364 किलो नकली घी और 50 किलो मावा जब्त, 2 गिरफ्तार

 364 किलो नकली घी और 50 किलो मावा जब्त, 2 गिरफ्तार

उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 364 किलोग्राम मिलावटी घी और 50 किलोग्राम मावा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को नाकाबंदी के दौरान एक कार (नंबर MH03-AR-1839) को रोका गया। तलाशी के दौरान चालक श्यामदास निवासी राजसमंद तथा कार में बैठे लेहरलाल उर्फ पप्पू , थाना घासा, जिला उदयपुर के कब्जे से 120 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह घी दिनेश पुत्र बाबूलाल, निवासी पटेलों का वाड़ा, घासा से खरीदा गया था। इसके बाद टीम ने दिनेश के स्थान पर पहुंचकर एक सफेद ऑल्टो कार से 175 किलोग्राम घी तथा एक कमरे से 69 किलोग्राम घी और 50 किलोग्राम मावा बरामद किया।

इस प्रकार कुल 364 किलोग्राम नकली घी और 50 किलोग्राम नकली मावा जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related post