चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

चेक बाउंस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को झाड़ोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट), उदयपुर की अदालत में विचाराधीन प्रकरण कन्हैयालाल बनाम रूपलाल में आरोपी रूपलाल पुत्र लालू, निवासी अदकालिया, थाना झाड़ोल के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के तहत पुलिस ने आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चेक बाउंस प्रकरण में वांछित था और न्यायालयी कार्यवाही से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related post