बेकरीया में नाकाबंदी के दौरान गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 बेकरीया में नाकाबंदी के दौरान गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज बेकरीया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से अवैध गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजा 5 किलो 400 ग्राम पाया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपनी पहचान ईश्वरसिंह पुत्र भैरूसिंह निवासी राजसमंद के रूप में बताई, जबकि उसके साथ सवार दूसरे व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related post