1 राज नेवल यूनिट एनसीसी के तीन कैडेट गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित


1 राज नेवल यूनिट एनसीसी, उदयपुर के तीन कैडेट्स का चयन 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। यह चयन यूनिट, उदयपुर शहर और राजस्थान के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर शकील अहमद ने जानकारी दी कि इस वर्ष राजस्थान डायरेक्टरेट से नेवी, आर्मी और एयर—तीनों विंग्स के कैडेट्स का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। चयनित कैडेट्स ने राष्ट्रीय एवं प्री-आरडी कैंपों के साथ-साथ मार्च फास्ट, परेड और राइफल ड्रिल जैसी प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद पीओ कैडेट यशपाल सिंह कुम्पावत का चयन कर्तव्य पथ परेड के लिए, पीओ कैडेट आदित्य राज सिंह का चयन पीएमआर (प्राइम मिनिस्टर्स रैली) इवेंट के लिए तथा कैडेट किर्तनपाल सिंह मोरावत का चयन फ्लैग एरिया के लिए किया गया है।
कमांडर शकील अहमद ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उदयपुर और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।









