एनसीसी निदेशालय राजस्थान के डायरेक्टर कर्नल नितिन सहरावत ने किया एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर का निरीक्षण


5 राज गर्ल्स एनसीसी द्वारा ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर का आयोजन सेंट्रल पब्लिक स्कूल संस्थान के कैंपस में दिनांक 24 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
उक्त शिविर में आज शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान के कोटा और जयपुर ग्रुप मुख्यालय कैडेट्स के साथ ही गेस्ट डायरेक्टरेट के कैडेट्स को सिटी पैलेस का भ्रमण भी कराया गया। जहां कैडेट्स ने उदयपुर के महाराणा की जीवन शैली को जाना।
शिविर में आज एनसीसी निदेशालय के डायरेक्टर कर्नल नितिन सहरावत ने शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर में आए सभी कैडेट्स एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए भारतीय संस्कृति तथा भिन्न राज्यों के कला, खान- पान तथा वहां की वेश-भूषा को एनसीसी द्वारा लगाए जाने वाले विभिन्न कैंप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन सिंह रावत ने निदेशालय से आए डायरेक्टर सर का आभार व्यक्त किया।
संध्याकाल बेला में दोनों ही निदेशालय के कैडेट्स द्वारा टैलेंट हंट का आयोजन किया गया।









