24 दिसंबर से 4 जनवरी तक सीपीएस में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एनसीसी कैंप


कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन सिंह रावत ने बताया की शिविर में तृतीय दिवस आशु भाषण (Extempore Speech) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख तथा राजस्थान निदेशालय के सभी विंग के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सामान्य ज्ञान तथा करंट अफेयर्स पर आधारित विषयों पर सभी कैडेट्स ने अपने विचार प्रकट किए जिसमें प्रथम स्थान कोटा ग्रुप , द्वितीय स्थान जयपुर के कैडेट्स ने हासिल किया।
शिविर के दूसरे पहर में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज जम्मू कश्मीर, जयपुर , उदयपुर ,जोधपुर और कोटा ग्रुप के कैडेट्स को शिल्पग्राम मेले का भ्रमण करवाया गया।जहां सभी कैडेट्स ने राजस्थान के लोक नृत्य व गीत का खूब आनंद लिया तथा भारत के भिन्न राज्यों की कला संस्कृति तथा वहां की हस्तकला से रूबरू हुए।


आज शिविर में उदयपुर समूह मुख्यालय के ग्रुप कमांडर कर्नल एन के भगासरा सेना मेडल विशेष अतिथि के रूप में पधारे जहां उन्होंने सभी कैडेट्स को शिविर का उद्देश्य बताते हुए एक दूसरे की कला संस्कृति भाषा का आदान-प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शैक्षणिक भ्रमण के दौरान राजस्थान के इतिहास तथा मेवाड़ की धरती की गौरव गाथा की जानकारी प्राप्त कर उसे अपने राज्य के और दूसरे कैडेट्स के साथ साझा करने के लिए कहा।
ग्रुप कमांडर द्वारा आशुतोष , वाद विवाद तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।









