अनुष्का ग्रुप के सामाजिक सरोकार के 2026 कैलेंडर किया अनावरण


अनुष्का ग्रुप की ओर से नववर्ष के अवसर पर रिटायर्ड डेपुटी लेबर कमिश्नर दामोदर दास सैनी एवं संस्थान सचिव राजीव सुराणा द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विमोचित कैलेंडर में हिंदू पंचांग, महत्वपूर्ण तिथियाँ, व्रत-त्योहार तथा राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक पर्वों की विस्तृत जानकारी को समाहित किया गया है, जिससे यह कैलेंडर न केवल समय-सारणी बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी उपयोगी बन सके।
कैलेंडर की विशेषता यह है कि इसमें अनुष्का ग्रुप द्वारा वर्षभर संचालित शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को भी दर्शाया गया है। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संस्थान की वार्षिक कार्ययोजना, उपलब्धियों एवं आयोजनों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी।
सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि यह कैलेंडर विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव का संदेश देता है। साथ ही, यह संस्थान के शैक्षणिक मूल्यों एवं समाज के प्रति दायित्व को भी प्रतिबिंबित करता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।









