डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने साइबर पुलिस थाने एवं अभय कमांड का अवलोकन किया


डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय उदयपुर के निदेशक डॉ. एस.एस.सुराणा ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को डॉ. श्याम सिंह, सहायक आचार्य के निर्देशन में साइबर पुलिस थाने की कार्यवाही का अवलोकन किया |
इस दौरान साइबर थाने के थानाधिकारी पुलिस उपअधीक्षक श्रीविनय चौधरी (RPS) ने विद्यार्थियों को समाज में बढ़ते विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी| उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिला हेड क्वार्टर पर दो लाख रुपये से अधिक के ऑनलाइन धोखाधड़ी के मुकदमें एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से सौपे गए मुकदमे दर्ज कर उनका अनुसन्धान करने हेतु साइबर थाने स्थापित किये गये हैं | वर्तमान में लगभग 125 से अधिक प्रकरण साइबर थाना ,उदयपुर में दर्ज है, जो अनुसन्धानरत है|
ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कार्यवाही के अन्य विकल्पों के बारे में बताया कि ऐसे मामलों की शिकायत 1930 पर कॉल करके या CYBERCRIME.GOV.IN नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकते है| उन्होंने विधार्थियों को साइबर सम्बन्धी अपराधों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी एवं हिदायत दी कि वे अपने मोबाइल में हमेशा टू वे ओथेनटीफिकैशन रखे, किसी भी एप को प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करे एवं अपने मोबाइल से कोई भी एक्सेस देने से पूर्व लिखी हुई समस्त जानकारी को जांच ले, साथ ही मोबाइल में प्राइवेसी लॉक रखे| इस दौरान विधार्थियों ने विभिन्न साइबर अपराध एवं उनके अनुसन्धान प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे जिनका थानाधिकारी विनय चौधरी जी द्वारा जवाब दिया जाकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया एवं कहा कि मोबाईल पर कोई भी APK फ़ाइल प्राप्त होती हैं तो उन्हें अपने मोबाईल में डाउनलोड नही करें किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिकनही करें एवं किसी भी साइबर धोखाधड़ी कि स्थिति में तुरंत बिना किसी घबराहट के शिकायत दर्ज करवाए |
तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अभय कमांड का अवलोकन किया जिसमे प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश सहायक पुलिस उप निरीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया कि शहर में प्रत्येक चौराहों पर कैमरे लगाये गये हैं जिनके माध्यम से शहर में हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाती है जो अपराध के निवारण में तो सहायक होती ही हैं इसके आलावा अपराधियों कि पहचान में भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं| डॉ. श्याम सिंह, सहायक आचार्य द्वारा साइबर थाने के थानाधिकारी पुलिस उपअधीक्षक श्रीविनय चौधरी (RPS) एवं अभय कमांड के प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश सहायक पुलिस उप निरीक्षक का आभार व्यक्त किया|









