77वें गणतंत्र दिवस पर संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

 77वें गणतंत्र दिवस पर संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

राष्ट्र के 77 वा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में डॉ अनुष्का विधि महाविद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, इस आयोजन पर डॉ अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा, अध्यक्षा कमला सुराणा, सचिव राजीव सुराणा, प्राचार्य डॉ के. पी. सिंह, सह आचार्य डॉ रंजना सुराणा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम ध्वजारोहण व शपथ ग्रहण के साथ आयोजन का प्रारंभ डॉ एस एस सुराणा द्वारा कर्तव्य पथ पर देश को अखंडता विविधता में एकता और सैन्य ताकत के सशक्तिकरण की बात कह सभी युवाओं को देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए भली भांति समझाया।

इसके साथ समारोह को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग देशभक्ति युक्त प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें सुहानी परमार, भव्य परमार, निर्मला मीणा, तमन्ना एवं ग्रुप, हेमलता पटेल द्वारा देश भक्ति संगीत पर नृत्य प्रस्तुति के साथ-साथ जितेंद्र मीणा, आरती गरासिया, लविना खटीक, गगन कुमार द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति ने संपूर्ण माहौल को देश भावना से ओतप्रोत कर दिया।

सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि जिस तरह हमारे देश के वीर शहीदों ने अपनी भारत माता की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उसी तरह हमें भी अपने देश की आन, बान तथा शान की रखवाली का संकल्प लेना होगा।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ केपी सिंह द्वारा विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाते हुए एक जागरूक नागरिक बनने की अपील की गई।

डॉ हारुन छिपा द्वारा हमारे देश के संविधान में उनके इतिहास के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई एवं सदैव भारत माता के प्रति कर्तव्यपरायण की सीख दी।

इस समारोह का संचालन ऋदम कुलश्रेष्ठ एवं पारस कुमार ने किया एवं अंत मे डॉ रंजना सुराणा द्वारा सभी पधारे हुए अतिथि एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संस्थान के व्यवस्थापक मनोहर खजांची,अर्हम सुराणा, शिक्षक डॉ मंजू कुमावत, प्रज्ञा खजांची, भूपेश परमार, प्रणय जैन, ध्रुव टांक, डॉ श्याम सिंह, डॉ स्मिथ व्यास, प्रकाश चौधरी, जितेंद्र कुमार, गिरजा सालवी, हर्षिता चौहान, सपना कोठारी, कशिश पुजारी, रेखा रोत, कामिनी शेखावत, मनीष मेनारिया, गणेश देवासी, महेंद्र मेघवाल, प्रकाश, हिम्मत सिंह, शंकर आदि ने उपस्थिति दी।

Related post