खेलो इंडिया से कृष्णा के लौटने पर भव्य स्वागत

 खेलो इंडिया से कृष्णा के लौटने पर भव्य स्वागत

मेवाड़ की बेटी कृष्णा कंवर ने एक बार फिर उदयपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली कृष्णा का इसके पश्चात विशेष प्रशिक्षण शिविर में कोच श्री कांत के माध्यम से खेलो इंडिया में चयन हुआ। लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया में माइनस 28 डिग्री तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

खेलो इंडिया से लौटने पर उदयपुर पहुंचने पर खेल प्रेमियों एवं खेल संगठनों द्वारा कृष्णा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के मुख्य संरक्षक श्री प्रमोद सामर, अध्यक्ष श्री विनोद साहू, सचिव श्री मुकेश जैन, पूर्व उपमहापौर श्री पारस सिंघवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री देवेन्द्र सिंह हिरण उदयपुर रोलर खेल संघ के अध्यक्ष पंकज बोराणा , उपाघ्यक्ष उमेश भारद्वाज , भूपेन्द्र सिंह धाबाई , सचिव मनजीत सिंह , कोषाध्यक्ष प्रदीप श्री माली सह सचिव विजेन्द्र सिंह रामा , राकेश अरोड़ा उपस्थित रहे। ओर साथ ही सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिली और इस खेल में आगे बढ़ने का रास्ता खुला !

Related post